किराना दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित बजरंग चौक पर एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है । घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने सरायरंजन थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित दुकानदार जितवारपुर कुहिरा निवासी कमल राय के पुत्र रविन्द्र कुमार राय ने आवेदन में बताया है कि उनकी किराना दुकान बजरंग चौक पर स्थित है। बिते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का पता चला। आवेदन के अनुसार चोर दुकान में रखे इनवर्टर, तीन बैट्री, चौकर, चावल, तेल, राहड़ दाल, मसूर दाल, चीनी समेत कई बोरे सामान चोरी कर ले गए।

दुकानदार ने चोरी किये गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है। पीड़ित ने पुलिस से घटना की जांच कर चोरों की पहचान करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना का आवेदन प्राप्त हुआ है,घटना की जांच की जा रही है। जांच उपरांत अगरतर कार्रवाई की जाएगी।

*शिक्षक प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेंट की ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ पुस्तक – Doorbeen News*

शिक्षक प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेंट की ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ पुस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *