व्हाट्सएप से जुड़ने को कलीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख गांव में सोमवार देर शाम बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से 86 हजार रुपये, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित की पहचान हलई थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार नीरज विभिन्न क्षेत्रों से कंपनी की राशि का कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घुरलख पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार के बल पर डिक्की में रखा बैग छीन लिया।



बैग में 86 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही लूटकांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



*समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्त – Doorbeen News*
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्त





