समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्त

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें 

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगरा थाना क्षेत्र से 18.88 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा के अलावा एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 3 अगस्त को तकनीकी एवं मानवीय सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्कूटी से सरसौना की ओर से ताजपुर की तरफ गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर बंगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मुरादपुर बंगरा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार विकाश कुमार (पिता- नानटून पासवान), निवासी माधोपुर सुस्ता, थाना मनियारी, जिला मुजफ्फरपुर को रोककर एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसकी टीवीएस स्कूटी (BR33BP9773) से 18.88 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस मामले में बंगरा थाना कांड संख्या 84/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति से लेकर ताजपुर के एक व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई में बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शबाना आजमी तथा बंगरा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

 

*समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.5 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार – Doorbeen News*

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.5 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *