बन्दा मानस मंदिर में जनसंपर्क अभियान के दौरान विकास योजनाओं पर मंथन

 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत दसौत पंचायत के बन्दा मानस मंदिर परिसर में जनसंपर्क अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा ने की। इस दौरान रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बीरेन्द्र कुमार ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनसमस्याओं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू एवं लोजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानना तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपनी समस्याएं खुलकर रखने की अपील की, जिसके बाद सड़क, जलनिकासी, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक बीरेन्द्र कुमार के समक्ष रखी गईं।

विधायक बीरेन्द्र कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की अनेक विकास योजनाओं का टेंडर पूरा हो चुका है और संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द ही उन पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। वहीं जिन योजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रिया शेष है, उन्हें भी शीघ्र पूरा कर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील कुमार चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष सह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली तथा जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह का पाग माला एवं चादर भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद विधायक ने भी कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया।

जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत विधायक बीरेन्द्र कुमार ने बन्दा के मानस मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विकास एवं जनकल्याण के मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, सतनारायण राय, अरुण कुमार राय, रामशंकर प्रसाद सिंह, मुखिया नटवर राय, अरविंद राय, सुनील कुमार सुमन, अरुण कुमार राय सहित अन्य थे।

*सेवानिवृत्त शिक्षिका को भावभीनी विदाई, स्थानांतरित शिक्षकों का सम्मान; शिक्षा जगत के योगदान को किया गया नमन – Doorbeen News*

सेवानिवृत्त शिक्षिका को भावभीनी विदाई, स्थानांतरित शिक्षकों का सम्मान; शिक्षा जगत के योगदान को किया गया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *