व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा गुरु पूजा एवं वाद्य यंत्रों के पूजन से हुई। इसके बाद छात्राओं साधना और साथी ने गुरु वंदना पर मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं अनन्या एवं साथी ने सामूहिक रूप से गुरु वंदना का मधुर गायन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को अपने जीवन में गुरुओं के सम्मान और उनके मार्गदर्शन का महत्व बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक संजीव कुमार झा, इंदिरा कुमारी, विभा कुमारी, बीवी शकीला रहमान, विमल कुमार साह, खुशबू राय सहित विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



*समस्तीपुर के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी आधुनिक सुविधा: डीएम ने नए खेल भवन का किया निरीक्षण – Doorbeen News*
समस्तीपुर के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी आधुनिक सुविधा: डीएम ने नए खेल भवन का किया निरीक्षण







