व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है। बुधवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि खेल भवन के हस्तांतरण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर भवन संबंधित विभाग को सौंप दी जाएं, ताकि इसका संचालन शीघ्र शुरू किया जा सके और जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो।


उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप खेल भवन और व्यायामशाला का नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन के रखरखाव, आधुनिक खेल उपकरणों की उपलब्धता और खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण व अभ्यास की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला शुरू होने से समस्तीपुर के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार, भवन निर्माण विभाग के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फैक्ट बॉक्स
- नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का डीएम ने किया निरीक्षण।
- भवन का हस्तांतरण जल्द पूरा कर संचालन शुरू करने के निर्देश।
- खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल उपकरण और बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- नियमित संचालन और रखरखाव पर विशेष जोर, जिला खेल पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

*सरकारी खरीद होगी और पारदर्शी: समस्तीपुर में सभी DDO को GeM पोर्टल का दिया गया प्रशिक्षण – Doorbeen News*
सरकारी खरीद होगी और पारदर्शी: समस्तीपुर में सभी DDO को GeM पोर्टल का दिया गया प्रशिक्षण









