समाजसेवा की मिसाल यशोदा देवी नहीं रहीं, किशनपुर भट्ट टोला में शोक की लहर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: सरायरंजन प्रखंड के किशनपुर भट्ट टोला की समाजसेवी एवं सम्मानित महिला यशोदा देवी का सोमवार देर रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

यशोदा देवी दिवंगत लेबर इंस्पेक्टर वीरेंद्र भट्ट की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर बिताया। उनके सहज, सरल और सेवाभावी व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि यशोदा देवी हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहती थीं। मोहल्ले के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र ने एक स्नेहिल और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और सामाजिक लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में टुनटुन भट्ट, ब्रजेंद्र भट्ट, भास्कर भट्ट, गुड्डू मिश्रा, नरेंद्र भट्ट सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

यशोदा देवी का निधन केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनका सेवा, सादगी और मानवता से भरा जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

*उजियारपुर में चारू मजूमदार का 54वां स्मृति दिवस मनाया गया, भाकपा माले नेताओं ने दी श्रद्धांजलि – Doorbeen News*

उजियारपुर में चारू मजूमदार का 54वां स्मृति दिवस मनाया गया, भाकपा माले नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *