उजियारपुर में चारू मजूमदार का 54वां स्मृति दिवस मनाया गया, भाकपा माले नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

अंगार घाट चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने उनके विचारों को किया याद, विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी रखे अपने विचार

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/उजियारपुर: भाकपा (माले) के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव चारू मजूमदार का 54वां स्मृति दिवस मंगलवार को उजियारपुर प्रखंड के अंगार घाट चौक स्थित महेंद्र पासवान के आवास परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीम मंसूरी ने की। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चारू मजूमदार के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि 28 जुलाई 1972 को पुलिस हिरासत में लगातार यातना और प्रताड़ना के बाद चारू मजूमदार की मृत्यु हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन की गूंज देशभर में सुनाई दी और आज भी उनके विचारों से प्रेरित होकर संगठन विभिन्न राज्यों में कार्य कर रहा है।

वहीं, वरीय नेता फूलबाबू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चारू मजूमदार देश के मजदूरों और किसानों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

कार्यक्रम में दिलीप कुमार राय, मो. आलम, जागेश्वर राय, राजा कुमार पासवान, राबिन्स कुमार, जागो साह, मनोज कुमार राय, मनटून राय, अर्जुन पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी चारू मजूमदार के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला।

समारोह में बड़ी संख्या में भाकपा (माले) के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

*लोको पायलट की सतर्कता से बची महिला की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित – Doorbeen News*

लोको पायलट की सतर्कता से बची महिला की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *