सहरसा में 29 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क नियोजन सह चयन शिविर, 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लिक करें

एनटीटीएफ के माध्यम से होगी भर्ती, चयनित अभ्यर्थियों को चेन्नई में मिलेगी नौकरी और फ्री हॉस्टल की सुविधा

 

Doorbeen News Desk: सहरसा: जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण फाउंडेशन (N.T.T.F.) द्वारा 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहरसा परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नियोजन सह चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला नियोजनालय, सहरसा के तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस शिविर के माध्यम से Trainee (OJT with Free Diploma) पद पर भर्ती की जाएगी। कुल 200 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,710 से ₹20,412 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उनका कार्यस्थल चेन्नई होगा। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क छात्रावास (फ्री हॉस्टल) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सहायक निदेशक (नियोजन), कोशी प्रमंडल, सहरसा ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे 29 जुलाई को आयोजित शिविर में अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

जिला प्रशासन ने युवाओं से समय पर शिविर में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

 

*समस्तीपुर में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर में सो रहे रघुवीर सहनी की निर्मम ह/त्या – Doorbeen News*

समस्तीपुर में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर में सो रहे रघुवीर सहनी की निर्मम ह/त्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *