व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
जिला खेल कार्यालय में हुआ अभिनंदन, जिला खेल पदाधिकारी बोलीं— मेराज की उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
Doorbeen News Desk: सहरसा: बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत नियुक्ति प्राप्त करने वाले सहरसा के पैरा एथलीट मोहम्मद मेराज आलम का सोमवार को जिला खेल कार्यालय, खेल भवन, सहरसा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोसी ने उन्हें मिथिला की सांस्कृतिक पहचान पाग, चादर, मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि मोहम्मद मेराज आलम की उपलब्धि सहरसा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।


गौरतलब है कि मोहम्मद मेराज आलम ने वर्ष 2016, 2017 और 2018 में आयोजित पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की 200 मीटर, 400 मीटर और रिले दौड़ स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत (सिल्वर) और कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक अपने नाम किए थे। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए बिहार सरकार ने 24 जुलाई 2026 को पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्हें सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोसी ने विश्वास जताया कि मेराज आलम की सफलता से प्रेरित होकर जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और सहरसा, बिहार तथा देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।


कार्यक्रम में जिला खेल कार्यालय के प्रधान सहायक महेंद्र राम, नीतीश मिश्रा, मोहम्मद मोनू, राहुल कुमार, दिलीप मंडल, योगेंद्र पंडित सहित खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने मोहम्मद मेराज आलम को बधाई देते हुए जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

*सहरसा में 29 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क नियोजन सह चयन शिविर, 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर – Doorbeen News*
सहरसा में 29 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क नियोजन सह चयन शिविर, 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर







