पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, दाहिने हाथ में लगी; आरोपी की तलाश में छापेमारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर (रोसड़ा)। रोसड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड संख्या-4 में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है। घायल का इलाज अनुमंडल अस्पताल, रोसड़ा में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

घायल की पहचान शाहपुर वार्ड-4 निवासी मणिकांत राय के पुत्र सम्राट सौरव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूर्व के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के कारण गोली मारने का आरोप सामने आया है। इस विवाद को लेकर पहले भी थाना में मामला दर्ज कराया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*शहीद साथी प्रदीप महतो की 69वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; गरीबों के लिए संघर्ष को किया याद – Doorbeen News*

शहीद साथी प्रदीप महतो की 69वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; गरीबों के लिए संघर्ष को किया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *