नवादा मंडल कारा में गैंगरेप के आरोपित विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: नवादा। नवादा मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद के रूप में हुई है। वह मेसकौर थाना क्षेत्र के महाराजवन गांव का रहने वाला था और नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मई 2025 से जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:45 बजे उसने वार्ड संख्या-14 और 15 के बीच स्थित सीढ़ी वाले कमरे को अंदर से बंद कर लिया और ऊपर लगी ग्रिल में गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने ग्रिल काटकर उसे नीचे उतारा। प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन देने के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि घटना के समय वार्ड खोलने पहुंचे एक सिपाही से उसने चाबी लेकर सीढ़ी का गेट बंद कर लिया था। घटना के बाद मंडल कारा में अफरा-तफरी मच गई। काराधीक्षक बृजेश सिंह मेहता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी न्यायालय, विभाग, जिला प्रशासन तथा मृतक के परिजनों को दी गई।

काराधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ड्यूटी पर तैनात सिपाही से स्पष्टीकरण (शोकॉज) मांगा गया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध सिविल सर्जन से किया गया है।

*पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, दाहिने हाथ में लगी; आरोपी की तलाश में छापेमारी – Doorbeen News*

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, दाहिने हाथ में लगी; आरोपी की तलाश में छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *