व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doirbeen News Desk। समस्तीपुर। समता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं शहीद साथी प्रदीप महतो की 69वीं जयंती शनिवार को उनके पैतृक गांव मथुरापुर स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में एनडीए के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रदीप महतो के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया। उनके विचार और कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद साथी प्रदीप महतो ने हमेशा गरीब, शोषित और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और संघर्ष की भावना को आगे बढ़ाते हुए वह भी जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जदयू के जिला अध्यक्ष एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रदीप महतो की जयंती और पुण्यतिथि पर जिलेभर से कार्यकर्ता उनके स्मारक स्थल पर पहुंचते हैं और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदीप महतो ने जिस विचारधारा और जनसेवा की भावना के साथ राजनीति की, वह आज भी प्रासंगिक है।

श्रद्धांजलि सभा में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा, भाजपा नेत्री बिमला सिंह, हम के जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर, पूर्व रालोमो जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, डॉ. ज्योति निर्मला, संजीत कुशवाहा, महेंद्र प्रधान, राजेश सिंह, रामबहादुर सिंह, अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, प्रो. तकी अख्तर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद साथी प्रदीप महतो के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और गरीबों एवं वंचितों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



*पीएम-अजय योजना की डीएम ने की समीक्षा, बोले- पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ – Doorbeen News*
पीएम-अजय योजना की डीएम ने की समीक्षा, बोले- पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ





