व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk:;ताजपुर: नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड संख्या-26 में दलित-गरीब जनसंवाद सह जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं में हो रही कथित अनियमितता एवं घूसखोरी की शिकायतें सामने रखीं।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ देने में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। कई लाभार्थियों ने चयन प्रक्रिया में मनमानी, रिश्वतखोरी और पात्र लोगों को वंचित किए जाने की बात रखी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं और 25 जुलाई को प्रस्तावित ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।


किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह एवं ललन दास ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आवास योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों और बिचौलियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि आवास योजना में अनियमितता, रिश्वत की मांग या पात्र लाभार्थियों को वंचित किए जाने की शिकायत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), जिलाधिकारी (डीएम), जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) तथा ग्रामीण विकास विभाग के शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन की जा सकती है।


समस्तीपुर समाहरणालय में जिलाधिकारी (DM )को फोन नंबर 06274-222300, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) में उप विकास आयुक्त (DDC) को फोन नंबर 06274-295095 एवं बिहार सरकार के स्तर पर सहयोग हेल्पलाइन 1100, ग्रामीण विकास मंत्रालय (आवास विभाग) फोन नंबर 011-23074307 एवं 011-23388431 पर आवास योजना ग्रामीण का शिकायत दर्ज करा सकते हैं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र के लाभुक 011-23060484, 011-23063285 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
लिखित आवेदन, जन शिकायत पोर्टल तथा विभागीय हेल्पलाइन के माध्यम से एवं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) को टोल-फ्री भ्रष्टाचार हेल्पलाइन 1064, फोन 0612-2215043, 0612-2215344, मोबाइल नंबर 77659-53261 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर खेग्रामस के सदस्यता अभियान के तहत 50 लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, भूमिहीनों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।


*समस्तीपुर में सहयोग शिविर: 81 आवेदन प्राप्त, 44 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन – Doorbeen News*
समस्तीपुर में सहयोग शिविर: 81 आवेदन प्राप्त, 44 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन





