समस्तीपुर में सहयोग शिविर: 81 आवेदन प्राप्त, 44 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले में मंगलवार को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। समस्तीपुर प्रखंड की बेझाडीह एवं हकीमाबाद पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया। साथ ही लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ वितरित किए गए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि बेझाडीह पंचायत में प्राप्त 24 आवेदनों में से 20 का मौके पर निष्पादन किया गया। वहीं हकीमाबाद पंचायत में 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 24 आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, जिनका निष्पादन एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविर में पहुंचे जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्वयं आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है और किसी भी बिचौलिए के झांसे में आने की आवश्यकता नहीं है।

इस मौके पर प्रमुख समीना खातून, उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, बेझाडीह के मुखिया लालबाबू रावत, सरपंच महेश राय, हकीमाबाद के मुखिया सुनील कुमार शोले, सरपंच अनिल कुमार मसानी, सीओ आदित्य शंकर, सीडीपीओ, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के द्वितीय चरण में 23 हजार रिक्तियों के विरुद्ध चलेगी 24 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया – Doorbeen News*

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के द्वितीय चरण में 23 हजार रिक्तियों के विरुद्ध चलेगी 24 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *