व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) के प्रथम सेमेस्टर में निर्धारित 1,19,503 स्थान में से प्रथम सूची के आधार पर कुल 94,504 छात्र-छात्राओं में नामांकन लिया। करीब 23,000 रिक्तियों के विरुद्ध द्वितीय चरण में नामांकन की प्रक्रिया आगामी 24 जुलाई, 2026 तक चल रही है।
डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार मेहता ने बताया कि उक्त नामांकन के द्वितीय चरण पूरा होने के बाद यदि रिक्तियां रह जाती हैं तो कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी से आदेश प्राप्त कर नए सिरे से नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।






*ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ की सफलता: स्कूल बंक कर भटके 5 छात्र समस्तीपुर स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू, RPF ने परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की – Doorbeen News*





