बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वालों पर लगेगा गुंडा एक्ट

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: पटना। बिहार सरकार ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले लोगों को भी गुंडा एक्ट के दायरे में लाया जाएगा।

इससे संबंधित विधेयक विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।
कैबिनेट बैठक में कुल 10 विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई, जिन्हें आगामी दिनों में विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग कानून बनाने की बजाय एक समान अधिनियम लाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा आधुनिक शोध, तकनीकी नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशिष्ट विश्वविद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट ने मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एआई एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने अग्निवीरों को वनरक्षी (Forest Guard) की नियुक्ति में न्यूनतम 20 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से शिक्षा, तकनीक, रोजगार और कानून-व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

 

*सहरसा में ‘सखी वार्ता’ के जरिए छात्र-छात्राओं को मिली सुरक्षा, करियर और सरकारी योजनाओं की जानकारी – Doorbeen News*

सहरसा में ‘सखी वार्ता’ के जरिए छात्र-छात्राओं को मिली सुरक्षा, करियर और सरकारी योजनाओं की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *