सहरसा में ‘सखी वार्ता’ के जरिए छात्र-छात्राओं को मिली सुरक्षा, करियर और सरकारी योजनाओं की जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सहरसा। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) द्वारा रविवार को उच्च विद्यालय, सत्तरकटैया में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा, शिक्षा, करियर, साइबर सुरक्षा एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर भी जागरूक किया गया।

करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को मैट्रिक के बाद विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी विशेषज्ञों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया।

जिला मिशन समन्वयक ने विद्यार्थियों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, बाल विवाह का विरोध करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

*स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, डीएम ने की समीक्षा; प्रभात फेरी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिए निर्देश – Doorbeen News*

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, डीएम ने की समीक्षा; प्रभात फेरी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *