व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज के स्नातकोत्तर गणित विभाग के तत्वावधान में सोमवार को प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर एवं पुष्पमाला देकर सम्मान किया गया।


प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि गणित और सांख्यिकी आधुनिक जीवन तथा विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम “प्रशासनिक डेटा की क्षमता को अनलॉक करना” (Unlocking the Potential of Administrative Data) है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों द्वारा एकत्रित आंकड़ों का शोध एवं जनहित में सुरक्षित उपयोग नीति निर्माण, विकास योजनाओं और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
गणित विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानंद पटेल ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गणित का महत्वपूर्ण योगदान है। डेटा संग्रहण और प्रायिकता के माध्यम से भविष्य के परिणामों का वैज्ञानिक विश्लेषण संभव होता है, जिससे बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलती है।


वहीं डॉ. श्वेता दुबे ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग, अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान और भू-विज्ञान जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सांख्यिकी की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित एवं सांख्यिकी का गहन अध्ययन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ. कविता रावत, डॉ. चांदनी रानी, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. कौशलेंद्र झा, शशि शेखर प्रसाद यादव, चंदन कुमार यादव, प्रमेश पावन, रामधनी शर्मा सहित गणित विभाग के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांख्यिकी के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।


*समस्तीपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप – Doorbeen News*
समस्तीपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप





