समस्तीपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मगरदही इलाके से भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 180 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरदही क्षेत्र में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।

जब्त शराब को नगर थाना लाया गया है, जहां उसकी गिनती और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

नगर थाना पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*5 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा राजद का स्थापना दिवस, जिला कार्यालय में तैयारियों को लेकर हुई बैठक – Doorbeen News*

5 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा राजद का स्थापना दिवस, जिला कार्यालय में तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *