व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सिंघिया थाना अंतर्गत पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर लीलहौल गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि छापेमारी के दौरान लीलहौल निवासी सुनील सिंह के घर से 66.975 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इसमें विभिन्न ब्रांड और आकार की बोतलें शामिल थीं। पुलिस ने मौके से आरोपी सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया।



इस मामले में सिंघिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। थाना अध्यक्ष बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या भंडारण से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




*1 जुलाई से लागू होगी वीबी-जी राम जी योजना, विकसित और आत्मनिर्भर पंचायतों के निर्माण पर रहेगा फोकस – Doorbeen News*
1 जुलाई से लागू होगी वीबी-जी राम जी योजना, विकसित और आत्मनिर्भर पंचायतों के निर्माण पर रहेगा फोकस





