व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों हेतु आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 17 जून 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा तथा संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा 12 परीक्षा विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है।
समस्तीपुर मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत परीक्षा केंद्र मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया तथा सुपौल जिलों में निर्धारित किए गए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष रेल सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की है।
इन ट्रेनों का संचालन दोपहर एवं सायंकालीन समय में किया जाएगा ताकि दोनों पालियों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।


*परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन*
1. बेतिया–हाजीपुर परीक्षा विशेष : बेतिया से 13:00 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतिहारी, चकिया एवं मुजफ्फरपुर होते हुए हाजीपुर पहुंचेगी।
2. बेतिया–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष : बेतिया से 18:00 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर एवं सोनपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
3. दौरम मधेपुरा–हाजीपुर परीक्षा विशेष : दौरम मधेपुरा से 13:30 बजे प्रस्थान कर सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी , खगड़िया , बेगूसराय , बरौनी एवं शाहपुर पटोरी होते हुए हाजीपुर पहुंचेगी।
4. मधुबनी–सोनपुर परीक्षा विशेष : मधुबनी से 13:00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा , समस्तीपुर , मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर होते हुए सोनपुर पहुंचेगी।
5. मधुबनी–सिवान परीक्षा विशेष : मधुबनी से 18:00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर एवं छपरा होते हुए सिवान पहुंचेगी।


6. मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष : मुजफ्फरपुर से 13:00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर एवं सोनपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
7. मुजफ्फरपुर–हाजीपुर परीक्षा विशेष : मुजफ्फरपुर से 18:00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर पहुंचेगी।
8. समस्तीपुर–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष : समस्तीपुर से 13:00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर एवं सोनपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
9. समस्तीपुर–हाजीपुर परीक्षा विशेष : समस्तीपुर से 18:00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर होते हुए हाजीपुर पहुंचेगी।
10. सहरसा–सिवान परीक्षा विशेष : सहरसा से 14:00 बजे प्रस्थान कर खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर एवं छपरा होते हुए सिवान पहुंचेगी।
11. सीतामढ़ी–हाजीपुर परीक्षा विशेष : सीतामढ़ी से 18:00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर होते हुए हाजीपुर पहुंचेगी।
12. पूर्णिया कोर्ट–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष : पूर्णिया कोर्ट से 18:00 बजे प्रस्थान कर बनमनखी, मुरलीगंज , दौरम मधेपुरा , सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी एवं हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।


रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचें, वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 05573 (सरायगढ़–देवघर) को पुनर्निर्धारित करते हुए अपराह्न 13:00 बजे देवघर के लिए प्रस्थान कराया जाएगा।
समस्तीपुर मंडल द्वारा परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया गया है कि उनकी यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
*ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम – Doorbeen News*





