व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाई गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सतीश कुमार रसोई गैस सिलेंडर भराने के लिए बाइक से खानपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे खानपुर मोड़ के पास उनकी बाइक की एक ऑटो से टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई रंजन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।


*बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा में रवि नयन का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर – Doorbeen News*
बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा में रवि नयन का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर





