व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों में लिपिकीय संवर्ग (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत निवासी एवं जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के पुत्र रवि नयन ने सफलता हासिल की है। चयन के बाद उन्हें पंजाब नेशनल बैंक में नियुक्ति के लिए आवंटित किया गया है।
रवि नयन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



बधाई देने वालों में बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उप प्रमुख राजेश कुमार, जिला मोटर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अराजपत्रित कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिला मंत्री अजय कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजन शर्मा, शिक्षाविद डॉ. विनय कुमार, संजीव पाण्डेय, मुकुंद कुमार, पंकज कुमार, लोजपा नेता नीरज भारद्वाज, समाजसेवी निलेश कुमार अप्पू, सतीश कुमार, व्यवसायी अजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस. के. निराला, उत्कर्ष बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रवि आनंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने रवि नयन की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रवि नयन बैंकिंग सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।



*समाहरणालय पर जिला विकास संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, बंद उद्योगों को चालू करने की मांग – Doorbeen News*
समाहरणालय पर जिला विकास संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, बंद उद्योगों को चालू करने की मांग





