मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ₹1274 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की विभिन्न विद्युत अवसंरचना विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल 1274.03 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के तहत लगभग 1269.26 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई योजनाओं का उद्घाटन तथा 4.77 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं से विद्युत वितरण तंत्र को मजबूती मिलेगी, उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी तथा बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य के सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं के पूरा होने से विद्युत व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा उपभोक्ताओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की भी चर्चा हुई। योजना के तहत राज्य के करीब ढाई लाख परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर योजना से हो रहे लाभों की जानकारी ली। लाभुकों ने सौर ऊर्जा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से कार्यक्रम में महेश्वर हजारी, अश्वमेघ देवी, डॉ. तरुण कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव एवं कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सहित जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा विद्युत अवसंरचना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इन योजनाओं से समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाओं का लाभ मिलेगा।

*भर्ती परीक्षा में कदाचार की साजिश नाकाम, समस्तीपुर पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार – Doorbeen News*

भर्ती परीक्षा में कदाचार की साजिश नाकाम, समस्तीपुर पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *