समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह गांव वार्ड संख्या-11 में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान मोरवा डीह निवासी प्रमोद झा के 34 वर्षीय पुत्र सुजीत झा उर्फ मोनू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुजीत झा घर में सोए हुए थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ₹1274 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास – Doorbeen News*

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ₹1274 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *