व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। द उम्मीद समर इंटर्नशिप 2026 के सातवें दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान द उम्मीद मेडिकल कोर के अध्यक्ष डॉ. सौमेंदु मुखर्जी ने इंटर्नशिप गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से कम्युनिटी डेवलपमेंट एवं हेल्थ डोमेन से जुड़े विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। सत्र के दौरान डॉ. मुखर्जी ने सीपीआर की वैज्ञानिक तकनीकों, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि सीपीआर का ज्ञान प्रत्येक युवा के लिए बेहद आवश्यक है, क्योंकि किसी दुर्घटना या आकस्मिक स्वास्थ्य संकट की स्थिति में यह तकनीक किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे व्यावहारिक कौशल से भी लैस करना है जो जीवन और समाज दोनों के लिए उपयोगी हों। उन्होंने बताया कि समर इंटर्नशिप 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जो यूजीसी और एलएनएमयू की इंटर्नशिप गाइडलाइन के अनुरूप हैं।


कार्यक्रम में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सीपीआर तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कर आपातकालीन चिकित्सा सहायता के मूलभूत कौशल सीखे।
इस अवसर पर इंटर्नशिप सुपरवाइजर अमन, आदेश कुमार, हरि माधव, श्वेता गुप्ता, हेमा शर्मा, संगम कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


*आरओबी मरम्मत को लेकर DM का निरीक्षण, वैकल्पिक मार्गों को जल्द तैयार करने का निर्देश – Doorbeen News*
आरओबी मरम्मत को लेकर DM का निरीक्षण, वैकल्पिक मार्गों को जल्द तैयार करने का निर्देश





