व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbren News Desk: समस्तीपुर: जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर मोहनपुर प्रखंड में “रन फॉर एनवायरनमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ बिनगामा चौक से अदलालपुर तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला गंगा समिति के डीपीओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ में चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन, एनएसएस के स्वयंसेवक, स्थानीय युवक-युवतियां एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


इस अवसर पर डीपीओ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रकृति से जोड़ना, प्रदूषण के खिलाफ एकजुट करना और पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
दौड़ के दौरान डीपीओ स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ दौड़े और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नियमित दौड़ने की आदत न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि ईंधन और अन्य संसाधनों की बचत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देती है।


उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा, स्वच्छ नदियां, शुद्ध जल और हरित भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सी.के.एन.के.एच फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य बबलू कुमार, अजय कुमार, रणधीर, मुस्कान सहित सैकड़ों युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


*अमेरिका के साथ किसान विरोधी कृषि समझौता रद्द करे केन्द्रीय सरकार – महावीर पोद्दार – Doorbeen News*
अमेरिका के साथ किसान विरोधी कृषि समझौता रद्द करे केन्द्रीय सरकार – महावीर पोद्दार





