अमेरिका के साथ किसान विरोधी कृषि समझौता रद्द करे केन्द्रीय सरकार – महावीर पोद्दार

व्हाट्सएप से जुड़ने  को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला कमिटी की बैठक आज भाकपा माले जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में एवं भाकपा माले जिला सचिव प्रो उमेश कुमार के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।

बैठक में सांगठनिक विस्तार और मजबूती पर ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। जुलाई माह में सभी पन्चायतो में सदस्यता अभियान चलाने और पन्चायत एवं प्रखंड सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। वहीं किसान और कृषि विरोधी अमेरिकी कृषि समझौता रद्द करने एवं सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी दर्जा देने की मांग को लेकर आगामी 06 जुलाई को राज्य व्यापी आन्दोलन के तहत समस्तीपुर जिला समाहर्ता के समक्ष विशाल प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि केंद्र की एन डी ए सरकार अमेरिकी कृषि व्यापार समझौता कर भारत के कृषि क्षेत्र को संकट में डाल दिया है। इस समझौते से खाद्यान्न, डेयरी, पशुपालन, सब्जी और मसाले की खेती व्यापक प्रभावित होगी। संबोधित करते हुए जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीति एन डी ए सरकार अब तक किसानों के सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने में विफल हो रही है।

उन्होंने कहा कि सी टू प्लस 50% के आधार पर किसानों के फसलों के मूल्य निर्धारण किया जाय। बैठक में दिनेश कुमार सिंह, सुनील कुमार राय, राम बलि सिंह, राम गणेश राय,अनिल चौधरी, मंगल दास, मीरा देवी एवं सोने लाल मौजूद थे।

*ईसीआरकेयू की मंडलीय बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, जल्द समाधान का आश्वासन – Doorbeen News*

ईसीआरकेयू की मंडलीय बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, जल्द समाधान का आश्वासन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *