बिहार में 5.80 लाख सरकारी शिक्षकों के तबादले की तैयारी पूरी, नई शिक्षा नीति के तहत होगी पोस्टिंग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क: बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के लगभग 5.80 लाख सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन की तैयारी पूरी कर ली है। नई शिक्षा नीति (NEP) के मानकों के अनुरूप तैयार की गई नई पोस्टिंग नीति को 17 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद जून के अंतिम सप्ताह से तबादला प्रक्रिया शुरू होगी और 30 जून तक शिक्षकों की नई तैनाती पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद शिक्षक 1 जुलाई से अपने नए विद्यालयों में योगदान देंगे।

विषयवार होगी शिक्षकों की तैनाती

नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात को ध्यान में रखते हुए विषयवार पदस्थापन किया जाएगा।

  • कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों में 120 छात्रों तक 5 शिक्षक अनिवार्य होंगे।
  • 121 से 150 छात्रों की संख्या होने पर 6 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
  • कक्षा 1 से 8 तक के मध्य विद्यालयों में न्यूनतम 9 शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्रत्येक विषय के लिए अलग शिक्षक उपलब्ध हो सके।

शिक्षा विभाग के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक-एक शिक्षक प्रमुख विषयों के लिए उपलब्ध रहेगा। जिन स्कूलों में किसी एक विषय के शिक्षक अधिक संख्या में हैं, उन्हें आवश्यकता वाले अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा।

अंग्रेजी, गणित और विज्ञान शिक्षकों पर विशेष फोकस

विभाग अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की पोस्टिंग में विशेष सावधानी बरतेगा। इन शिक्षकों का अलग वर्गीकरण किया जाएगा ताकि सभी विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ उपलब्ध हो सकें। विशेष रूप से प्रत्येक स्कूल में कम से कम एक विज्ञान शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है।

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप राज्यभर में शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिन विद्यालयों में किसी विषय के शिक्षक अधिक हैं, वहां से आवश्यकता वाले विद्यालयों में स्थानांतरण किया जाएगा। विभाग जून के अंत तक पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का प्रयास कर रहा है।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षकों का समान वितरण सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराना है।

*समस्तीपुर में सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Doorbeen News*

समस्तीपुर में सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *