समस्तीपुर में सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

दूरबीन न्यूज़ डेस्क: समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के दढ़ीया असाधर गांव निवासी श्रवण कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो कारी शर्मा के पुत्र थे। बताया गया है कि श्रवण पेशे से कारपेंटर थे और शनिवार शाम काम समाप्त कर समस्तीपुर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भट्टी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह एवं डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि श्रवण की शादी महज एक माह पूर्व ही हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

*विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम – Doorbeen News*

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *