विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत समस्तीपुर के मॉडल इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक श्री ललित कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण, वन विभाग के प्रतिनिधि एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित जनों ने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश कुमार सिंह (उप प्रमुख), रवि गुप्ता, मीणा गुप्ता, रुपा तनेजा, मनोज यादव, बद्री खेमका, अवधेश प्रियम मंजय, राम इंद्र सिंह, लोकेश कुमार वर्मा, विजय, राजीव गुप्ता, संजीत कुमार एवं शिवानंद झा उपस्थित रहे।

माननीय विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि “वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति एवं मातृत्व दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।”
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं वृक्षों के नियमित संरक्षण के संदेश के साथ हुआ।

*बिहार में बढ़ते अपराध और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान – Doorbeen News*

बिहार में बढ़ते अपराध और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *