बिहार में बढ़ते अपराध और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: वारिसनगर : भाकपा (माले) प्रखंड कमेटी, वारिसनगर की बैठक शुक्रवार को रहुआ स्थित कॉमरेड देवेंद्र ठाकुर के आवास पर प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंगठनों को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि जिले में हत्या, बलात्कार, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस केवल प्रभावशाली एवं ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों की बात सुन रही है, जबकि गरीबों, मजदूरों और किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीन गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जबकि किसानों को फसल खरीद केंद्रों और उचित मूल्य पर उर्वरक की सुविधा नहीं मिल रही है। साथ ही उन्होंने मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे ग्रामीण मजदूरों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।

प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों के घर और पेट दोनों पर बुलडोजर चला रही है। उन्होंने मजदूरों और किसानों से संगठित होकर लोकतांत्रिक आंदोलनों को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में पंचायत स्तर पर मजदूर एवं किसान संगठनों को सशक्त बनाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर चंद्रेश्वर राय, रामसेवक साह, देवेंद्र ठाकुर, सीताराम सहनी, प्रमोद मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।

*खान सर विवाद पर तेज प्रताप यादव का हमला, बोले- “शिक्षक का काम पढ़ाना है, राजनीति करना नहीं” – Doorbeen News*

खान सर विवाद पर तेज प्रताप यादव का हमला, बोले- “शिक्षक का काम पढ़ाना है, राजनीति करना नहीं”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *