व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर। द उम्मीद समर इंटर्नशिप 2026 के चौथे दिन लाइफ साइंस (बॉटनी) के विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकालकर प्रकृति और जैव विविधता से सीधे जोड़ने का अनूठा प्रयास किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University परिसर स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में कराया गया।
भ्रमण के दौरान बॉटनी विशेषज्ञ Arun Kumar Sinha ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौधों, औषधीय वनस्पतियों, दुर्लभ प्रजातियों, पौधों के वर्गीकरण, संरक्षण तथा जैव विविधता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव विविधता की क्या भूमिका है और पौधों का संरक्षण क्यों आवश्यक है।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधों की संरचना, वैज्ञानिक नाम, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका तथा पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को प्रत्यक्ष रूप से समझा। छात्रों के लिए यह भ्रमण केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि पुस्तकों में पढ़े गए सिद्धांतों को वास्तविक रूप में देखने और समझने का अवसर साबित हुआ।
आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में जहां कई संस्थानों में इंटर्नशिप केवल औपचारिकता और प्रमाण-पत्र तक सीमित होकर रह गई है, वहीं ‘द उम्मीद’ विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और समाज से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।


संस्था का मानना है कि इंटर्नशिप केवल सर्टिफिकेट प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, कौशल निर्माण, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समझ और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का सशक्त मंच है। इसी सोच के साथ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
नई शिक्षा नीति National Education Policy 2020 (NEP-2020) और विश्वविद्यालयों की इंटर्नशिप गाइडलाइन के अनुरूप ‘द उम्मीद’ का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने विषय को केवल पढ़े ही नहीं, बल्कि उसे वास्तविक जीवन में समझे, अनुभव करे और उससे जुड़ाव महसूस करे। यह पहल छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन के लिए भी तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


*खानपुर के चकोटी मठ में 24 जून को भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज – Doorbeen News*
खानपुर के चकोटी मठ में 24 जून को भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज





