खानपुर के चकोटी मठ में 24 जून को भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: खानपुर (समस्तीपुर)। प्रखंड क्षेत्र के चकोटी स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ में आगामी 24 जून को भगवान के चौबीस अवतारों की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

मठ परिसर में 18 जून से 29 जून तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों और संत समागम की तैयारियों में बाबा राम सेवक दास एवं उनके अनुयायी दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन के तहत भगवान के 24 अवतारों की मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार 24 जून को होने वाले मुख्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन और विशाल धार्मिक आयोजन को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मठ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, समाजसेवी रामावतार सिंह एवं डॉ. लाल बाबू सहित कई गणमान्य लोगों ने बाबा राम सेवक दास के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।

बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए। मौके पर डॉ. रामचंद्र महतो, राम दयाल महतो, पंकज कुमार, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पवन कुमार महतो, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, भक्तगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा श्रद्धालुओं के बीच कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

*शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता सुधार को लेकर शिक्षकों का सक्रिय समूह गठित – Doorbeen News*

शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता सुधार को लेकर शिक्षकों का सक्रिय समूह गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *