शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता सुधार को लेकर शिक्षकों का सक्रिय समूह गठित

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार एवं विद्यालयों के समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार को शिक्षा भवन स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) जमालुद्दीन के द्वारा किया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से चयनित शिक्षकों को शामिल करते हुए एक सक्रिय शिक्षक समूह का गठन किया गया। इस समूह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का प्रसार करना, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग देना तथा विभिन्न रचनात्मक एवं विकासात्मक परियोजनाओं पर सामूहिक रूप से कार्य करना है।

बैठक के दौरान शिक्षकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा उन्हें विभिन्न प्रोजेक्ट एवं उत्तरदायित्व सौंपे गए, जिनका क्रियान्वयन वे अपने-अपने विद्यालयों में करेंगे। साथ ही विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था एवं नवाचार संबंधी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान हेतु भी सार्थक चर्चा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब शिक्षक नवाचार, नेतृत्व और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करें।

उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालयों में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के निर्माण हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गठित शिक्षक समूह जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेगा। वही डीपीओ (एसएसए) जमालुद्दीन ने शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए विभिन्न व्यावहारिक विकल्पों की जानकारी दी।

बैठक में संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, अनुज कुमार, डॉली मिश्रा, मोहम्मद सुल्तान, विनोद कुमार विमल, राकेश कुमार साफी, सदाफ नाज, गौतम बिहारी, राहुल, डॉली, रिचा, प्रीति प्रियंका, शुभम, गुड़िया, पूजा एवं अंजली शर्मा सहित सभी चयनित शिक्षक व शिक्षिकाएं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

 

*वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि पर गदगद हुए अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पाग-चादर ओढ़ाकर किया सम्मानित – Doorbeen News*

वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि पर गदगद हुए अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पाग-चादर ओढ़ाकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *