विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समस्तीपुर में शपथ ग्रहण समारोह, तंबाकू मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), समस्तीपुर द्वारा विधिक सेवा सदन परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर श्री समीर कुमार ने की।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर के विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने तंबाकू एवं तंबाकू से बने किसी भी प्रकार के उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण करने वालों में जिला वकील संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर मिश्र, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं स्थायी लोक अदालत के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर के न्यायिक कर्मी शामिल रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के सचिव मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। शपथ ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

*अभिषेक बनर्जी पर हमले की अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने की निंदा, बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं – Doorbeen News*

अभिषेक बनर्जी पर हमले की अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने की निंदा, बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *