व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News। बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले की कड़ी निंदा की है। शनिवार को सरायरंजन में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शाहीन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रमुख विपक्षी नेता की सुरक्षा में चूक गंभीर चिंता का विषय है। शाहीन ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलना राजनीतिक प्रतिशोध की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।



शाहीन ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि असहमति की आवाज को बल प्रयोग या हमलों के माध्यम से दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक है।
पूर्व मुख्य सचेतक ने कहा कि जनता लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और राजनीतिक हिंसा को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने सभी दलों से संयम बरतने तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की अपील की।
प्रेस वार्ता के दौरान शाहीन ने कहा कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इसे हिंसा और टकराव का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



*एनएच-28 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत – Doorbeen News*
एनएच-28 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत





