मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों के पठन एवं गणितीय कौशल पर रहेगा विशेष जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मावकाश के दौरान कक्षा 5 एवं 6 के बच्चों के पठन कौशल एवं गणितीय दक्षता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता उमेश साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समर कैंप का संचालन शिक्षा सेवक कैलाश सदा द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इस विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य कक्षा 5 एवं 6 के उन बच्चों को सहयोग प्रदान करना है, जिन्हें पढ़ने, समझने तथा गणितीय संक्रियाओं को हल करने में कठिनाई होती है। कैंप के माध्यम से बच्चों को सरल पाठ धारा प्रवाह पढ़ने, अपने विचार मौखिक एवं लिखित रूप में व्यक्त करने तथा गणित में संख्या पहचान, संक्रियाओं एवं शाब्दिक सवालों को हल करने में दक्ष बनाया जाएगा।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षा सेवक कैलाश सदा को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही “गर्मी की छुट्टी में कमाल का कैंप” नामक पुस्तक, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

कैंप में अक्षर, शब्द, अनुच्छेद, कहानी, संख्या चार्ट, पहाड़ा, खेल-आधारित गतिविधियां और दैनिक मूल्यांकन के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित किया जाएगा। साथ ही चाइल्ड वॉइस लर्निंग प्रोजेक्ट के तहत बच्चों की प्रगति का नियमित रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

समर कैंप के पहले दिन विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने इस पहल को बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए उपयोगी बताया।

 

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समस्तीपुर में शपथ ग्रहण समारोह, तंबाकू मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प – Doorbeen News*

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समस्तीपुर में शपथ ग्रहण समारोह, तंबाकू मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *