वीरसिंहपुर चौक पर बदमाशों की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के वीरसिंहपुर चौक पर रविवार देर शाम बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इसी वीरसिंहपुर चौक स्थित Central Bank of India के सीएसपी केंद्र से 19 मई को अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब एक लाख रुपये की लूट की थी। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
इधर, बदमाशों द्वारा चौक पर हवाई फायरिंग किए जाने से लोगों में भय का माहौल है। वहीं अपराधियों की इस हरकत को पुलिस के लिए खुली चुनौती माना जा रहा है।

*अब पटना से होगी सरकारी स्कूलों की निगरानी, शिकायत के लिए जारी हुए दो टोल फ्री नंबर – Doorbeen News*

अब पटना से होगी सरकारी स्कूलों की निगरानी, शिकायत के लिए जारी हुए दो टोल फ्री नंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *