व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर अब सीधे पटना से नजर रखी जाएगी। Education Department Bihar ने स्कूलों की मॉनिटरिंग और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के करीब 76 हजार और समस्तीपुर जिले के लगभग 2800 सरकारी विद्यालयों की निगरानी की जाएगी।


शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आम लोगों के लिए दो टोल फ्री नंबर — 14417 और 1800-345-4417 जारी किए हैं। इन नंबरों पर स्कूल से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत की जानकारी दी जा सकेगी। शिकायत मिलते ही कंट्रोल सेंटर संबंधित डीएम, डीईओ समेत अन्य अधिकारियों को तत्काल सूचना भेजेगा, ताकि तय समय सीमा में समस्या का समाधान हो सके।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी विद्यालयों की मुख्य दीवारों पर टोल फ्री नंबर प्रमुखता से लिखवाने का निर्देश दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें।




*बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार – Doorbeen News*
बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार





