व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News। Samastipur Police ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।



पुलिस अधीक्षक Arvind Pratap Singh द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेलवे स्टेशन के समीप की गई छापेमारी में पुलिस ने गुलशन यादव पिता राम श्लोक यादव एवं संजय यादव पिता जगदीश यादव, दोनों निवासी समसीपुर थाना बछवाड़ा जिला बेगूसराय को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।



*वीरसिंहपुर चौक पर बदमाशों की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत – Doorbeen News*





