व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur Rail News। रेल मदद शिकायत के आलोक में रविवार 25 मई 2026 को Indian Railways की गाड़ी संख्या 12204 के कोच जी-18 की सीट संख्या 34 पर एक यात्री का पिट्ठू बैग छूट जाने की सूचना प्राप्त हुई।
शिकायत मिलने के बाद गाड़ी के प्लेटफार्म संख्या-5 पर पहुंचने के उपरांत प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात आरक्षी रवि कुमार द्वारा बैग का सत्यापन किया गया। इसके बाद बैग को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट लाया गया तथा शिकायतकर्ता को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई।



सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता कयामुद्दीन अंसारी, पिता शमसुद्दीन अंसारी, निवासी सुगिया कथसरी वार्ड संख्या-8, थाना शिवहर, जिला शिवहर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। सत्यापन के बाद उनका पिट्ठू बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
बैग में मोबाइल चार्जर, चप्पल, छोटे बच्चों के 10 सेट कपड़े, बड़ों के 8 सेट कपड़े-पैंट सहित अन्य घरेलू सामान मौजूद थे। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
बैग सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली की सराहना की।



*कुलाधिपति के समक्ष एलएनएमयू का शानदार प्रदर्शन, डिजिलॉकर में बिहार में प्रथम बना विश्वविद्यालय – Doorbeen News*
कुलाधिपति के समक्ष एलएनएमयू का शानदार प्रदर्शन, डिजिलॉकर में बिहार में प्रथम बना विश्वविद्यालय





