कुलाधिपति के समक्ष एलएनएमयू का शानदार प्रदर्शन, डिजिलॉकर में बिहार में प्रथम बना विश्वविद्यालय

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Patna news। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति Syed Ata Hasnain के समक्ष लोक भवन, पटना में आयोजित समीक्षा बैठक में Lalit Narayan Mithila University के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी का पीपीटी प्रेजेंटेशन काफी सराहनीय रहा। विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पर डिग्रियां अपलोड करने के मामले में बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि समर्थ मॉड्यूल लागू करने में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अब तक 11 लाख से अधिक डिग्रियों को डिजिलॉकर पर अपलोड किया जा चुका है। कुलाधिपति ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए वर्ष 2020 से पूर्व की डिग्रियों को भी क्रमबद्ध तरीके से अपलोड करने का निर्देश दिया।

विश्वविद्यालय ने भविष्य की योजनाओं के तहत एकेडमिक मॉड्यूल, थीसिस मैनेजमेंट मॉड्यूल, बजट मॉड्यूल और स्टेट मॉड्यूल पर कार्य करने की जानकारी दी। साथ ही यूजीसी मानकों के अनुरूप शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारने और भौतिक संसाधनों को बढ़ाने की मांग भी रखी गई। इस पर कुलाधिपति ने उच्च शिक्षा निदेशक को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी बताया गया कि नैक मूल्यांकन के तीसरे चक्र में बी++ ग्रेड प्राप्त करने वाला एलएनएमयू बिहार का एकमात्र परंपरागत विश्वविद्यालय है। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के समय पर परीक्षा आयोजन और उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने की भी प्रशंसा की।

इसके अलावा विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों के विस्तार, एनसीसी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा रोजगारपरक शिक्षा को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में वित्तीय परामर्शी इंद्र कुमार, कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा, परीक्षा नियंत्रक डॉ इंसान अली समेत कई अधिकारी व शिक्षाविद मौजूद रहे।

*जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश – Doorbeen News*

जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *