गंगा दशहरा पर महावीर मंदिर चित्तौड़ा में भव्य गायत्री हवन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News; शिवाजीनगर के रहियार उत्तर पंचायत स्थित महावीर मंदिर चित्तौड़ा परिसर में गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को एक कुंडीय गायत्री हवन एवं वैदिक पूजन का आयोजन किया गया। All World Gayatri Pariwar के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गायत्री परिजनों ने भाग लिया।

वैदिक मंत्रोच्चारण और गायत्री मंत्र से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अनीता दीदी एवं उषा दीदी ने वैदिक रीति-रिवाज से कराया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

अनीता दीदी ने कहा कि गायत्री मंत्र जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से नशामुक्ति एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

*रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, यात्री का छूटा बैग RPF ने लौटाया – Doorbeen News*

रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, यात्री का छूटा बैग RPF ने लौटाया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *