व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में रविवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और परिवाद जिलाधिकारी के समक्ष रखे।
जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों में विशेष तत्परता बरती जाए और प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।



*शौचालय टंकी में उतरे चार लोग बेहोश, गृहस्वामी की मौत, तीन की हालत गंभीर – Doorbeen News*
शौचालय टंकी में उतरे चार लोग बेहोश, गृहस्वामी की मौत, तीन की हालत गंभीर





