व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी से खानपुर डिग्री महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर दिलीप कुमार , सहायक प्रधान अध्यापक डॉ राजा साहू ने मुलाकात कर , खानपुर डिग्री महाविद्यालय भोरे शाहपुर के आधारभूत संरचना , महाविद्यालय का विकास , विद्यार्थी का एडमिशन , वह वर्ग संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति जैसे विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक भेट किया।
समाजसेवी श्यामकांत झा व पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने कहां कि खानपुर प्रखंड सामाजिक और राजनीतिक परिवेश से पला बड़ा है। लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में खानपुर प्रखंड काफी पीछे था। अब डिग्री कॉलेज हमारे यहां हो गया है तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शहर जाना नहीं पड़ेगा।


हम लोग 2019 से लेकर लगातार कॉलेज को लेकर मांग उठा रहे हैं। कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले 2019 में प्रखंड कार्यालय पर कॉलेज को लेकर एक दिवसीय धरना दिया था। कई बार पत्राचार के माध्यम से जिलाधिकारी से मिलकर हम सभी ने ज्ञापन दिया था।
उस धरना में गंगा प्रसाद झा , लाल बाबू सिंह, प्रवीण झा, अशोक पासवान,चंदेश्वर राय, महेश प्रसाद यादव, शशि भूषण झा, रितेश झा, ओम प्रकाश, प्रभात मिश्रा, श्याम मिश्रा, दीपक कुमार सहित प्रबुद्धलोग, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के नेता वह छात्र संगठन के लोग शामिल थे।




समस्तीपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा





