व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Darbhanga news। मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी ने समस्तीपुर जिले का दौरा कर ताजपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ SP अरविंद प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
डीआईजी ने ताजपुर के गांधी चौक स्थित घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को मामले की गहन एवं विधिसम्मत जांच करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी भी ली।



गौरतलब है कि शुक्रवार को दिनदहाड़े गांधी चौक पर मोटरसाइकिल गैरेज संचालक संजीव कुमार (26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक ताजपुर थाना क्षेत्र के चकमोतीपुर निवासी देबकी सहनी के पुत्र थे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा तथा क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।



*कुलपति से मिले खानपुर डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल – Doorbeen News*





