समस्तीपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News : समस्तीपुर जिले में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ वट सावित्री पूजा संपन्न किया। इस अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक परिधान एवं श्रृंगार में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य की कामना की।

थानेसर मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा बी.एड. कॉलेज परिसर मंदिर में भी श्रद्धालु महिलाओं ने वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान किया। कई महिलाओं ने अपने घरों में भी वट वृक्ष के प्रतीक रूप की पूजा कर व्रत संपन्न किया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत का संबंध माता सावित्री और सत्यवान की कथा से है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं। पूरे जिले में यह पर्व भक्ति, श्रद्धा और पारिवारिक मंगलकामना के वातावरण में मनाया गया।

*सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की बैठक में उठीं स्वास्थ्य, पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं – Doorbeen News*

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की बैठक में उठीं स्वास्थ्य, पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *