व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के संगठन All India Retired Railwaymen’s Welfare Federation की बैठक शुक्रवार को East Central Railway Karmchari Union के मंडलीय कार्यालय, समस्तीपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता AIRRWF समस्तीपुर इकाई के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव चन्द्रशेखर सिंह ने किया।


बैठक की शुरुआत में सुशील कुमार की माताजी, मनोज कुमार यादव के पिताजी तथा स्वर्गीय विनोद कुमार राय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। प्रमुख रूप से मंडलीय रेलवे अस्पताल में दवा वितरण की पूर्व व्यवस्था बंद होने, गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर नहीं किए जाने, विधवा पेंशन के लंबित रहने, चिकित्सा भत्ता बंद करने संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई नहीं होने तथा कुछ चिकित्सकों के असहयोगात्मक व्यवहार जैसे मुद्दे उठाए गए।
बैठक में विशेष रूप से स्वर्गीय रिजवानउल्ला की विधवा पत्नी की पेंशन पिछले सात महीनों से बंद रहने पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही ओम नारायण वर्मा द्वारा चिकित्सा भत्ता बंद कराने हेतु दिए गए आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने का मामला भी उठाया गया।
सभी समस्याओं की जानकारी ECRKU के मंडल मंत्री मनोज कुमार को दी गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल से संबंधित समस्याओं पर डॉ. विनय कुमार सहित संबंधित अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।



*जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में एकत्रित किया गया 41 यूनिट रक्त – Doorbeen News*





